Vote Chor T-shirt: “वोट चोर गद्दी छोड़” टी-शर्ट पहनकर नागपुर में विरोध प्रदर्शन

विषयसूची
Vote Chor T-shirt: “वोट चोर गद्दी छोड़” टी-शर्ट पहनकर नागपुर में युवा विरोध प्रदर्शन
नागपुर: लोकतंत्र के मूल्यों और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए नागपुर में युवा सामने आए। डॉ. नितिन राऊत के मार्गदर्शन और कुनालदादा राऊत के नेतृत्व में निशाद इंदुरकर ने विशेष अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने “वोट चोर गद्दी छोड़” लिखा टी-शर्ट पहनकर वर्तमान राजनीतिक हालात पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
Vote Chor T-shirt: इंदुरकर ने कहा कि जनता का विश्वास तोड़ने वाले नेताओं को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं और नागरिकों को एकजुट होकर इस आंदोलन में हिस्सा लेना आवश्यक है।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जनजागरण फैलाने का प्रयास था। उपस्थित युवाओं ने भी आंदोलन में जोरदार समर्थन जताया और यह संदेश दिया कि लोकतंत्र की असली ताकत हमेशा जनता के हाथों में होती है।
इस मौके पर सुरेश पाटिल, सतीश पाली, अधिकांश हिरेखान और कृषप मेश्राम समेत अन्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे। आयोजन के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि भ्रष्ट और वोट चोर राजनीति के खिलाफ आवाज उठाना हर लोकतंत्र समर्थक नागरिक का कर्तव्य है।

