जरूर पढ़ें

Yavatmal Crime: ‘ग्रो कैपिटल’ के नाम पर 15% मासिक ब्याज का झांसा देकर 7.43 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Yavatmal Grow Capital Fraud: महाराष्ट्र में ग्रो कैपीटल नाम की फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को हर महीने 15 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया गया और 7.43 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Yavatmal Grow Capital Fraud: महाराष्ट्र में ग्रो कैपीटल नाम की फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को हर महीने 15 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया गया और 7.43 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (File Photo)

Yavatmal Grow Capital Fraud: महाराष्ट्र में ग्रो कैपीटल नाम की फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों को हर महीने 15 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया गया। इस योजना के जरिए करीब 7.43 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने वर्धा के मनोज पाटील और पुसद से पुष्पांजलि रंधेरिया को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Updated:

ग्रो कैपीटल फर्जी कंपनी से 15 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर 7.43 करोड़ की ठगी

Yavatmal Grow Capital Fraud: यवतमाल। फर्जी निवेश कंपनी ‘ग्रो कैपिटल’ के नाम पर निवेशकों से 7.43 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने निवेशकों को प्रतिमाह 15 प्रतिशत ब्याज देने का लालच देकर यह ठगी की। गिरफ्तार आरोपियों में वर्धा निवासी मनोज पाटील और पुसद निवासी पुष्पांजलि रंधेरिया शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने ‘ग्रो कैपिटल’ नाम की फर्जी कंपनी खड़ी कर आम लोगों को भारी मुनाफे का झांसा दिया। हर महीने 15 प्रतिशत रिटर्न का वादा करके इन्होंने बड़ी संख्या में निवेशकों को अपने जाल में फंसाया और करोड़ों रुपये हड़प लिए।

ग्रो कैपीटल ठगी मामले में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में सक्रिय इस गिरोह के खिलाफ पीड़ित निवेशकों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को धर-दबोचा।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में और कितने लोग शामिल थे और ठगी गई रकम कहां खपाई गई।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।