यवतमाल में एसपी कुमार चिंता का तबादला, नित्यानंद झा बने नए पुलिस अधीक्षक

Yavatmal sp Kumar Chinta Transfer Nityanand Jha New sp: यवतमाल जिले के पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह नागपुर पुलिस उपायुक्त परिमंडल 2 के डीसीपी नित्यानंद झा को नया एसपी नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार के आदेश के बाद जिले में यह प्रशासनिक बदलाव चर्चा का विषय बना हुआ है। जल्द ही नित्यानंद झा नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
विषयसूची
यवतमाल पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
Yavatmal sp Kumar Chinta Transfer Nityanand Jha New sp: यवतमाल। जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार चिंता का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर नागपुर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परिमंडल-2 में कार्यरत नित्यानंद झा को यवतमाल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत नित्यानंद झा अब यवतमाल जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। झा इससे पहले नागपुर पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-2 में डीसीपी के पद पर तैनात थे।
नित्यानंद झा को मिली यवतमाल एसपी की जिम्मेदारी
नए एसपी के रूप में नित्यानंद झा के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि की आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

