Rashtra Bharat Logo

कोलकाता पुलिस ने पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को भेजा समन

कोलकाता पुलिस ने पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को भेजा समन
TMC Office Clash Humayun Kabir: कोलकाता पुलिस ने टीएमसी कार्यालय में होर्डिंग हटाने को लेकर हुई हाथापाई के मामले में पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को समन जारी किया। जानें क्या है पूरा विवाद। (File photo)

कोलकाता पुलिस ने टीएमसी कार्यालय में होर्डिंग हटाने को लेकर हुई हाथापाई के मामले में पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को समन जारी किया। जानें क्या है पूरा विवाद ।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

तृणमूल कांग्रेस कार्यालय हाथापाई मामला

कोलकाता पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में पार्टी के चुनाव चिह्न वाले होर्डिंग को हटाने को लेकर हुई हाथापाई के मामले में रविवार को पार्टी के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को आधिकारिक समन जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, शेक्सपियर सरणी थाने की एक विशेष टीम ने रविवार सुबह कस्बा इलाके में स्थित कबीर के आवास पर पहुंचकर उन्हें यह नोटिस सौंपा।

बुधवार को होना होगा पेश

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पूर्व विधायक हुमायूं कबीर को आगामी बुधवार को दोपहर 1:30 बजे जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया गया है। 27 अगस्त को हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और उनके सहयोगी सुमित राय से भी पूछताछ कर चुकी है। इस पूरे मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या है पूरा विवाद

 कैमैक स्ट्रीट पर स्थित एक इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर सड़क की तरफ लगे टीएमसी के चुनाव चिह्न वाले होर्डिंग को हटाने के लिए पुलिस और केएमसी के कर्मचारी पहुंचे थे। इसी दौरान होर्डिंग हटाने की कार्रवाई के दौरान झड़प और हाथापाई हो गई थी। पुलिस के अनुसार इस मामले में सरकारी अधिकारियों के आधिकारिक कामकाज में बाधा डालने, गैर-कानूनी रूप से भीड़ एकत्र करने, महिला कर्मियों के साथ मारपीट करने और उनका उत्पीड़न करने जैसी गंभीर धाराएं दर्ज की गई हैं। इस एफआईआर में अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ’ब्रायन और हुमायूं कबीर सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

पार्टी का पक्ष और आरोप

घटना के बाद राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस एक ‘गैर-कानूनी’ नोटिस लेकर दफ्तर में जबरन घुसी, वरिष्ठ नेताओं के साथ मारपीट की तथा पार्टी समर्थकों एवं कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। बहरहाल, पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।