Rashtra Bharat Logo

चोपड़ा में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़ा मांस और मिठाई दुकान से शराब मिलने पर हड़कंप

चोपड़ा में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़ा मांस और मिठाई दुकान से शराब मिलने पर हड़कंप
West Bengal Chopra food safety raid: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के चोपड़ा में खाद्य विभाग की छापेमारी। होटल में सड़ा मांस और मिठाई दुकान में शराब मिलने पर लाइसेंस रद्द और होटल सील।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के चोपड़ा में खाद्य विभाग की छापेमारी। होटल में सड़ा मांस और मिठाई दुकान में शराब मिलने पर लाइसेंस रद्द और होटल सील।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त अभियान जारी

पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों और होटल संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राज्यभर में चल रहे विशेष अभियान के तहत जब प्रशासनिक अमले ने नदिया जिले के अंतर्गत आने वाले चोपड़ा  में कदम रखा तो वहां के हालात देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। बाजार के होटल, रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडारों में अचानक हुई इस छापेमारी के दौरान जो खुलासे हुए उन्होंने सनसनी फैला दी है। लोगों की सेहत और सुरक्षा को ताक पर रखकर किस तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं यह कार्रवाई के दौरान देखने को मिली।

होटलों के फ्रिज में मिला बासी और सड़ा हुआ मांस

छापेमारी के दौरान जब स्थानीय होटलों और रेस्तरां के फ्रिज की गहन तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में बासी और सड़ा हुआ मांस बरामद हुआ। लोगों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का यह हाल देखकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुरंत उस सामग्री को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। गंभीर अनियमितता और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ के पुख्ता सबूत मिलने के बाद प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए चोपड़ा के दो प्रमुख होटलों को पूरी तरह बंद करने के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।

मिठाई दुकान में मिला शराब 

एक नामी मिठाई की दुकान के भीतर से शराब की बोतलें मिलने पर दुकानदार ने अजीबोगरीब सफाई देते हुए कहा कि उसे नहीं पता कि शराब की बोतल वहां कैसे आई संभवतः कारीगरों ने पीने के लिए रखी होगी। इस गैर-जिम्मेदाराना बयान से यह साफ हो गया कि मिठाइयां तैयार करने जैसी संवेदनशील जगह पर भी नियमों की कितनी बड़ी अनदेखी हो रही थी। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित मिठाई दुकान का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिया है।

प्रशासन की इस सख्ती से मचा हड़कंप

खाद्य विभाग और पुलिस की इस संयुक्त और ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके के अन्य होटल और दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है। स्थानीय नागरिकों और जागरूक ग्राहकों ने प्रशासन के इस कदम की भरपूर सराहना की है। लोगों का कहना है कि आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे कारोबारियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह का कड़ा रुख अपनाया जाना चाहिए ताकि खाद्य सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।