Rashtra Bharat Logo

कोलकाता के केमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव, दमकल ने गैस कटर से काटा गेट

कोलकाता के केमिकल फैक्ट्री में आग का तांडव, दमकल ने गैस कटर से काटा गेट
Kolkata Chitpur Fire: कोलकाता के चितपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग गैस कटर से गेट काटकर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन। रविवार की छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा। (File Photo)

कोलकाता के चितपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गैस कटर से गेट काटकर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन। रविवार की छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

चितपुर केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड

कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके के बाद अब उत्तर कोलकाता के चितपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में भयानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि रविवार का अवकाश होने के कारण फैक्ट्री बंद थी जिससे एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह  चितपुर के घनी आबादी वाले नवाबपत्ती इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री से अचानक काला धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूंकि आसपास कई अन्य कारखाने और घनी बस्तियां भी स्थित थीं इसलिए आग के तेजी से फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

दमकल की 10 से अधिक गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आ गया। शुरुआती तौर पर कुछ गाड़ियों को भेजा गया लेकिन आग की भीषणता को देखते हुए कुल 10 से 12 दमकल गाड़ियों को मौके पर झोंक दिया गया। दमकल कर्मियों ने होज़ पाइपों के जरिए लगातार पानी का छिड़काव कर आग को आगे बढ़ने से रोका। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

गैस कटर से तोड़े गए ताले और शटर

कारखाने के भूतल पर भारी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल और पहली मंजिल पर कपड़े का सामान रखा हुआ था। अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ है या नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन समूह के कर्मियों ने गैस कटर की मदद से फैक्ट्री के मुख्य गेट और तालों को काटा।

प्रशासन और राहत दल मुस्तैद

राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर कोलकाता पुलिस, आपदा राहत बल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की आशंका का मुख्य कारण माना जा रहा है हालांकि दमकल विभाग इसके सटीक कारणों की तकनीकी जांच कर रहा है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से एक बड़ा टल गया।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।