Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज

Kolkata News: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज
SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज (Photo: RB / Ekbal)

SFI press conference West Bengal education crisis: कोलकाता में एसएफआई ने पत्रकार सम्मेलन कर राज्य की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा की तारीख, छात्र संघ चुनाव और स्कॉलरशिप को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। संगठन ने कहा कि छात्रों को लगातार परेशानी हो रही है और सरकारी शिक्षा कमजोर हो रही है। एसएफआई ने जल्द छात्र संघ चुनाव कराने और छात्रों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर छात्रों का बड़ा सवाल

SFI press conference West Bengal education crisis: कोलकाता: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए।

एसएफआई ने बताया कि 28 तारीख को ईद-उल-जुहा का पर्व होने के बावजूद पहले उसी दिन परीक्षा रखी गई थी, जिससे छात्रों को परेशानी हुई। अब 29 तारीख को कोलकाता विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान की परीक्षा रखी गई है। संगठन का सवाल है  महज एक दिन में छात्र घर कैसे लौटेंगे? एसएफआई ने इस मामले में राज्य के शिक्षा सचिव से हस्तक्षेप की मांग की है, क्योंकि राज्य में फिलहाल कोई शिक्षा मंत्री नहीं है।

SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज
SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज (Photo: RB / Ekbal)
SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज
SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज (Photo: RB / Ekbal)
SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज
SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज (Photo: RB / Ekbal)

छात्रवृत्ति में पैसे नहीं

संगठन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना में छात्रों के नाम तो दर्ज हैं, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा। एसएफआई ने इसे सरकारी शिक्षा की उपेक्षा का प्रमाण बताया और आरोप लगाया कि राज्य सरकार निजी शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, जबकि सरकारी स्कूल खाली पड़े हैं।

बीजेपी और त्रिपुरा पर निशाना

एसएफआई ने कहा कि त्रिपुरा में बीजेपी ने शिक्षा क्षेत्र को जो नुकसान पहुंचाया, वही स्थिति अब बंगाल में भी दिख रही है। संगठन ने बीजेपी के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

छात्र संघ चुनाव जल्द कराने की उठी मांग

एसएफआई ने मांग की कि क्रिकेट विश्वकप के मैच दूरदर्शन के जरिए आम जनता को दिखाए जाएं, ताकि 140 करोड़ लोग इसका आनंद ले सकें। संगठन ने जय शाह से इस दिशा में कदम उठाने की अपील की।

छात्र संसद चुनाव की मांग

एसएफआई ने तत्काल छात्र संसद चुनाव कराने की मांग रखी। संगठन ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा “वोट आता है, वोट जाता है, कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी का सवाल बना रहता है।”

संगठन ने कहा कि सरकार ने जिस युवा समाज को चिन्हित किया, उन्हें अपने ही कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी का नाम नहीं पता  यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

एसएफआई ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज
SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज (Photo: RB / Ekbal)
SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज
SFI press conference West Bengal education crisis: शिक्षा व्यवस्था को लेकर एसएफआई का बड़ा सवाल, छात्र संघ चुनाव की मांग तेज (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।