Rashtra Bharat Logo

West Bengal News: माँ खाना निकालो घर आ रहा हूँ …और आ गई मौत की खबर

West Bengal News: माँ खाना निकालो घर आ रहा हूँ …और आ गई मौत की खबर
West Bengal News: रथ यात्रा मेला देखकर लौट रहे 2 किशोरों की दर्दनाक मौत।  इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। 

West Bengal News: रथ यात्रा मेला देखकर लौट रहे 2 किशोरों की दर्दनाक मौत।  इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। 

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

रथ यात्रा मेले की खुशियां मातम में बदलीं

West Bengal News: उत्तर 24 परगना जिले के बगदाह ब्लॉक अंतर्गत करंगग्राम इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ( Road Accident) में दो किशोरों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है जब दोनों दोस्त ‘रथ यात्रा मेला’ देखकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान अजीज बिस्वास (19) और निताई देबनाथ (17) के रूप में हुई है।

फोन पर कहा था माँ खाना तैयार रखना

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अजीज और निताई शुक्रवार शाम करीब 5 बजे रथ मेला देखने के लिए घर से निकले थे। अजीज  जो उच्च माध्यमिक का छात्र था उसने रात लगभग 10 बजे अपनी माँ को फोन करके कहा था कि वह घर आकर खाना खाएगा और माँ को खाना तैयार रखने को कहा था। लेकिन आधी रात को परिवार को सूचना मिली कि कलामबागन-बेयारा स्टेट हाईवे पर दुर्गापुर मोड़ के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल

स्थानीय निवासियों और भाजपा नेता श्यामसुंदर घोष ने बताया कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों किशोरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बागदा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक निताई देबनाथ एक स्थानीय गैराज में काम करता था। इस दर्दनाक हादसे के बाद से दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे करंगग्राम इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


रिपोर्ट:  शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।