सिवान में दधीचि देहदान समिति का जागरूकता सम्मेलन संपन्न, 50 से अधिक लोगों ने लिया अंगदान-देहदान का संकल्प

Siwan organ donation body donation conference: सिवान में दधीचि देहदान समिति द्वारा अंगदान और देहदान जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया और 50 से ज्यादा लोगों ने अंगदान-देहदान का संकल्प लिया। अतिथियों और चिकित्सकों ने मानव सेवा, चिकित्सा शिक्षा और जरूरतमंदों की मदद के लिए लोगों को जागरूक किया।
विषयसूची
सिवान में अंगदान-देहदान को लेकर बढ़ी जागरूकता
Siwan organ donation body donation conference: सिवान शहर के उत्सव पैलेस में दधीचि देहदान समिति, सिवान इकाई द्वारा आयोजित अंगदान एवं देहदान जागरूकता सम्मेलन भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 50 से ज्यादा लोगों ने अंगदान एवं देहदान का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बिहार सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं आम नागरिक शामिल हुए। मुख्य अतिथियों में दधीचि देहदान समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद चौरसिया, पद्मश्री विमल कुमार जैन (बिहार महासचिव), आनंद प्रधान (प्रदेश सचिव, बिहार), प्रो. मनोज संडेलवाल और अरुण सत्यमूर्ति शामिल रहे। संरक्षक मंडल से डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. श्वेता रानी, डॉ. संजय सिंह तथा सिवान इकाई अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’ मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद चौरसिया ने कहा कि अंगदान और देहदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और लोगों से मृत्यु के बाद अंग एवं शरीर दान कर दूसरों को नया जीवन देने की अपील की। पद्मश्री विमल कुमार जैन ने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ने से ही अधिक लोग इस पुण्य कार्य से जुड़ेंगे। आनंद प्रधान, प्रो. मनोज संडेलवाल और अरुण सत्यमूर्ति ने भी संकल्प लेने का आह्वान किया।


50 से अधिक लोगों ने लिया मानव सेवा का संकल्प
अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’ ने कहा कि अंगदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संजय सिंह और डॉ. श्वेता रानी ने चिकित्सकीय दृष्टिकोण से अंगदान-देहदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर कीं। संकल्प लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में सतीश शर्मा, राकेश सहाय, कुमार प्रशांत, आशुतोष कुमार, राकेश कुमार, राघवेन्द्र प्रताप, भारत भूषण पांडेय, अक्षत नील वर्मा, राजीव रंजन, ब्रिपेंद्र सिंह, डॉ. भगवान सिंह, आकाश श्रीवास्तव और राजेश कुमार ‘राजू’ का सक्रिय योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

रिपोर्ट: आकाश, बिहार

