Rashtra Bharat Logo

पानिहाटी के वार्ड 33 में प्रचार के दौरान लोगों ने सड़क और नाली को लेकर जताई नाराजगी

पानिहाटी के वार्ड 33 में प्रचार के दौरान लोगों ने सड़क और नाली को लेकर जताई नाराजगी
Panihati Ward 33 BJP campaign Ratna Debnath: पानिहाटी में प्रचार के दौरान सड़क और नाली को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आईं (Photo by Reporter Ekbal)

Panihati Ward 33 BJP campaign Ratna Debnath: पानिहाटी के वार्ड 33 में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने सड़क और नाली की खराब हालत को लेकर नाराजगी जताई। रत्ना देवनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं और सुधार का भरोसा दिया। लोगों ने इस बार बदलाव की मांग की है। चुनाव में स्थानीय मुद्दे अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

पानीहाटी (उत्तर 24 परगना)। बीजेपी उम्मीदवार घोषित होते ही पानीहाटी के 33 नंबर वार्ड में प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। तिलोत्तमा की माँ और बीजेपी प्रत्याशी रत्ना देवनाथ आज पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के अलग-अलग इलाकों में घर-घर जाकर प्रचार कर रहीं थीं।

इस दौरान स्थानीय निवासियों ने रत्ना देवनाथ के सामने खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया। इलाके की टूटी सड़कें और जर्जर नालियाँ सबसे बड़ी शिकायत रहीं।

Panihati Ward 33 BJP campaign Ratna Debnath: पानिहाटी में प्रचार के दौरान सड़क और नाली को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आईं
Panihati Ward 33 BJP campaign Ratna Debnath: पानिहाटी में प्रचार के दौरान सड़क और नाली को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आईं (Photo by Reporter Ekbal)

रत्ना देवनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा

“बहुत सारे लोग सड़क और नाली को लेकर शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार वो वही गलती नहीं करेंगे जो 2011 में की थी।”

उन्होंने आगे कहा

“जीतने पर मेरा पहला काम होगा – मेरी बेटी को न्याय दिलाना, बंगाल की बेटियों की नारी सुरक्षा सुनिश्चित करना, और पानीहाटी की गंदगी व टूटी सड़कों को दूर करना। मैं जीती तो पूरा पानीहाटी जीतेगा, पूरा बंगाल जीतेगा।”

ज़मीनी रिपोर्टिंग में देखा गया कि वार्ड में सड़क और ड्रेनेज की स्थिति वर्षों से उपेक्षित है, जो चुनाव में अहम मुद्दा बन सकती है।

पानीहाटी नगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी का यह प्रचार अभियान आने वाले दिनों में और तेज़ होने की संभावना है।

Panihati Ward 33 BJP campaign Ratna Debnath: पानिहाटी में प्रचार के दौरान सड़क और नाली को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आईं
Panihati Ward 33 BJP campaign Ratna Debnath: पानिहाटी में प्रचार के दौरान सड़क और नाली को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आईं (Photo by Reporter Ekbal)

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।