8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग से 69 लाख पेंशनर्स बाहर, सरकार के फैसले से उठे सवाल नई दिल्ली। केंद्र सरकार के आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। करीब 69 लाख पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को इस आयोग के दायरे से बाहर रखा गया है। इससे ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) सहित कई कर्मचारी संगठन नाराज हैं। फेडरेशन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर इस निर्णय में तत्काल सुधार की मांग की है। पेंशनर्स को बाहर रखने पर बढ़ा आक्रोश AIDEF का कहना है कि सातवें वेतन आयोग में पेंशन