देश भर में मोबाइल यूजर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। नवंबर 2025 से कई बड़ी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। Vodafone Idea, Bharti Airtel और BSNL जैसी कंपनियों ने अपने विभिन्न प्लान्स में 7 से 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि उन करोड़ों यूजर्स को प्रभावित करेगी जो रोजाना इन सेवाओं का उपयोग करते हैं। इकनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में और भी प्लान्स महंगे हो सकते हैं। भारत में टेलिकॉम सेवाएं पहले से ही काफी किफायती