राजद जिला उपाध्यक्ष अनिकेत यादव का बड़ा खुलासा भागलपुर की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी ने तापमान बढ़ा दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला उपाध्यक्ष अनिकेत यादव ने प्रेस वार्ता कर बड़ा खुलासा करते हुए जनसुराज पार्टी को भाजपा की “बी टीम” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनसुराज का असली मकसद महागठबंधन के उम्मीदवारों को कमजोर करना है, ताकि विपक्षी दलों को नुकसान पहुंचे और भाजपा को सीधा फायदा मिल सके। नाथनगर से चुनाव प्रस्ताव ठुकराया – अनिकेत यादव का दावा अनिकेत यादव ने बताया कि उन्हें नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी की ओर से