Aparna Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर पारिवारिक विवाद के साये में आ गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के नाम से सामने आए एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी। इस पोस्ट में प्रतीक यादव द्वारा अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने की बात लिखी गई, जिसके बाद न सिर्फ राजनीतिक हलकों में, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त बहस शुरू हो गई। यह मामला इसलिए भी संवेदनशील बन गया क्योंकि अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी नेता हैं और वर्तमान