Arijit Singh: बॉलीवुड में जब भी संगीत की बात होती है, अरिजीत सिंह का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है। उनकी आवाज़ ने प्यार, दर्द, जुदाई और उम्मीद हर एहसास को शब्द दिए हैं। ऐसे में जब अचानक यह खबर सामने आई कि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला लिया है, तो फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई हैरान रह गया। अरिजीत के फैसले से मच गई हलचल अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। किसी ने इसे म्यूजिक इंडस्ट्री के दबाव