Kolkata Crime News: कोलकाता के अशोक नगर इलाके में पिछले कई महीनों से चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों के मन में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। घरों में सेंधमारी और कीमती गहनों की चोरी ने आम लोगों की नींद उड़ा दी थी। अब अशोकनगर थाना पुलिस ने राहत की खबर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। अशोकनगर में चोरी की घटनाओं का पूरा मामला पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम शेख राजिब, वाजेद अली मोल्ला और शहजाहान अली मंडल