राजगीर में पुलिस एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत नालंदा जिले के ऐतिहासिक शहर राजगीर से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई जिसने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। राजगीर थाना परिसर स्थित वैरक में डायल 112 में तैनात एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 7 बजे गोली चलने की आवाज सुनते ही थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जब तक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक सुमन तिर्की की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना स्थल पर