Awez Darbar and Nagma Breakup: सोशल मीडिया की दुनिया के मशहूर स्टार आवेज दरबार और नगमा मिराजकर इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैल रही हैं, जिससे उनके फैंस काफी हैरान और परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में आवेज दरबार ने अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर टीवी और रियलिटी शो से जुड़े कई सितारे मौजूद थे। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी नगमा मिराजकर की गैरमौजूदगी। आमतौर पर दोनों हर खास मौके पर साथ नजर आते थे,