Rashtra Bharat Logo

आवेज दरबार और नगमा का हुआ ब्रेकअप! इंटरव्यू में आवेज ने दिया हैरान करने वाला जवाब

आवेज दरबार और नगमा का हुआ ब्रेकअप! इंटरव्यू में आवेज ने दिया हैरान करने वाला जवाब
आवेज दरबार और नगमा का हुआ ब्रेकअप! इंटरव्यू में आवेज ने दिया हैरान करने वाला जवाब (Pic Credit- IG @awez_darbar)

Awez Darbar and Nagma Breakup: आवेज दरबार और नगमा के ब्रेकअप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बर्थडे पार्टी में नगमा की गैरमौजूदगी और सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी ने फैंस को चौंका दिया है। आवेज के बयान से सस्पेंस और बढ़ गया है.

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Awez Darbar and Nagma Breakup: सोशल मीडिया की दुनिया के मशहूर स्टार आवेज दरबार और नगमा मिराजकर इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैल रही हैं, जिससे उनके फैंस काफी हैरान और परेशान नजर आ रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में आवेज दरबार ने अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर टीवी और रियलिटी शो से जुड़े कई सितारे मौजूद थे। लेकिन जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह थी नगमा मिराजकर की गैरमौजूदगी। आमतौर पर दोनों हर खास मौके पर साथ नजर आते थे, ऐसे में नगमा का पार्टी में न आना लोगों को खटक गया। इतना ही नहीं, नगमा ने सोशल मीडिया पर भी आवेज को जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दीं। यही बात फैंस के बीच सवाल खड़े कर रही है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच सब ठीक है या नहीं।

आवेज ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

इन अफवाहों के बीच आवेज दरबार का एक बयान भी सामने आया है, जिसने सस्पेंस और बढ़ा दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या नगमा ने उन्हें कोई खास गिफ्ट दिया, तो उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि “इस बारे में हम दोनों बैठकर प्यार से बात करेंगे, क्योंकि बहुत सारी बातें हैं।” उनके इस जवाब के बाद फैंस को लगने लगा कि दोनों के रिश्ते में कुछ न कुछ जरूर गड़बड़ है।

यही नहीं, जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर भी साफ जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि सब कुछ भगवान पर छोड़ा है और सही समय आने पर ही सब होगा। फिलहाल वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते।

नगमा ने साध रखी है चुप्पी

गौरतलब है कि आवेज दरबार ने पहले नेशनल टीवी पर नगमा मिराजकर को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस समय दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था और फैंस ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया था। फिलहाल नगमा मिराजकर ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी चुप्पी ने फैंस की बेचैनी और बढ़ा दी है। अब सभी को इंतजार है कि आखिर सच क्या है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।