आखिर कब खत्म होगा मौत का यह सिलसिला? Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। पावरलूम नगरी के बालाजी नगर स्थित कोहिनूर बिल्डिंग की ‘बी’ विंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है। राहत की बात यह रही कि इमारत से पहले ही तेज दरारों की आवाज आने पर स्थानीय लोगों ने कई परिवारों को बाहर निकाल दिया था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि कुछ लोग बाहर निकल ही