समाज के हक के लिए निरंतर प्रयास महाराष्ट्र में रहने वाली भोयर, पवार समाज समेत कुल 27 जातियों के लोगों का एक लंबे समय से सपना है कि उन्हें केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी की सूची में शामिल किया जाए। इस मांग को पूरा करने के लिए वर्धा लोकसभा क्षेत्र से सांसद अमर काले लगातार मेहनत कर रहे हैं। वे समाज के लोगों की आवाज बनकर संसद में और सरकारी दफ्तरों में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहे हैं। केंद्रीय ओबीसी सूची में नाम आने से इन समाजों के लोगों को केंद्र सरकार की नौकरियों और शिक्षा में