Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का पहला दिन बिहार क्रिकेट के लिए सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि पहचान, आत्मविश्वास और इतिहास की पुनर्लेखन कथा बन गया। रांची के मैदान पर जब बिहार की टीम उतरी, तो शायद किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह मैच भारतीय घरेलू क्रिकेट के आंकड़ों को ही बदल देगा। प्लेट ग्रुप में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए बिहार ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन बनाकर लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में ऐसा शिखर छू लिया, जो आज तक कोई टीम नहीं छू पाई थी। बिहार ने तोड़े सभी