पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की घटना सामने आई है। उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थाना क्षेत्र के बेलडांगा इलाके में बीजेपी विधायक अशोक कीर्तनिया के परिवार पर हमला हुआ है। यह घटना तब हुई जब विधायक का परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया और जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में बंगांव दक्षिण के बीजेपी विधायक स्वपन मजूमदार की सास भी मौजूद थीं। विधायक अशोक कीर्तनिया ने तृणमूल कांग्रेस के गुंडों पर अपने परिवार को जान से मारने की साजिश रचने का