Bullet Train Bihar: बिहार के लिए यह सिर्फ एक नई ट्रेन परियोजना नहीं, बल्कि विकास की दिशा में बड़ा मोड़ माना जा रहा है। वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन परियोजना ने राज्य की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगा दी है। खासकर पटना जिले में बनने वाला लगभग 65 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है। लंबे समय से बिहार को तेज और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब बुलेट ट्रेन की योजना से यह सपना साकार होता नजर आ रहा है। यह परियोजना न