Rashtra Bharat Logo

Cold Wave

West Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में अगले सात दिनों तक तापमान स्थिर, घने कोहरे का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में आने वाले पांच से सात दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं, घने कोहरे की चेतावनी

पश्चिम बंगाल के मौसम विभाग ने राज्य के लिए आने वाले एक हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। अलीपुर मौसम विभाग की वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अन्वेषा भट्टाचार्य ने बताया कि अगले पांच से सात दिनों तक राज्य में तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। न्यूनतम तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और पूरे राज्य में पारा सामान्य से नीचे ही बना रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण बंगाल में अधिकतम तापमान अगले तीन दिनों तक सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। उसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती

Updated:
West Bengal Weather Update: पश्चिम बंगाल में तेज सर्दी और घने कोहरे की चेतावनी, तापमान 10 डिग्री के नीचे

पश्चिम बंगाल में जबरदस्त सर्दी का मौसम, शनिवार तक घने कोहरे की चेतावनी

पश्चिम बंगाल इस समय कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। मौसम विभाग ने शनिवार तक राज्य के कई जिलों में तेज सर्दी और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल के विभिन्न इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है जिससे दृश्यता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बीरभूम और पूर्वी बर्धमान जिलों में सर्दी की स्थिति सबसे गंभीर है। यहां न केवल शीत लहर चल रही है बल्कि दिन का तापमान भी सामान्य से काफी कम है। इसके अलावा दक्षिण बंगाल

Updated:
Kolkata Temperature Drops: कोलकाता में तापमान गिरा 10.2 डिग्री, ठंड का अलर्ट जारी

कोलकाता में बढ़ी सर्दी, तापमान गिरकर 10.2 डिग्री पर पहुंचा, अगले चार दिन रहेगी कड़ाके की ठंड

अलीपुर कोलकाता मौसम विभाग से मौसम वैज्ञानिक हबीबुर रहमान बिश्वास ने ताजा मौसम अपडेट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में कोलकाता और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान करीब दो डिग्री गिरकर 10.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इस साल की यह अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही है। मौसम विभाग के अनुसार, साल 2013 में 9 जनवरी को कोलकाता में तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 1899 में 20 जनवरी को कोलकाता में सबसे कम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो अब

Updated:
West Bengal Weather Update: पश्चिम बंगाल में ठंड का विराम, फिर लौटेगी कड़ाके की सर्दी

पश्चिम बंगाल में ठंड का अस्थायी विराम, सोमवार से फिर गिरेगा तापमान

पश्चिम बंगाल में मौसम विभाग ने हाल ही में राज्य के मौसम को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मौसम वैज्ञानी अन्वेषा भट्टाचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में कड़ाके की ठंड को अस्थायी विराम मिला है, लेकिन यह राहत लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दिया था कि रात का तापमान बढ़ने वाला है और वह अनुमान सही साबित हुआ है। तापमान में आई है बढ़ोतरी मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 31 तारीख की रात को जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, वहीं आज रात यह 15

Updated:
North Bengal Cold Wave: उत्तर बंगाल में सर्दी जारी, दक्षिण में दो दिन बाद राहत का अनुमान

उत्तर बंगाल में बनी रहेगी सर्दी की मार, दो दिन बाद दक्षिण में मिलेगी राहत

पश्चिम बंगाल में इन दिनों सर्दी का मौसम अपने चरम पर है। उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों में तापमान तेजी से गिरता जा रहा है और मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह भर तक इसी स्थिति के बने रहने का अनुमान जताया है। सोमवार को दार्जिलिंग में तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। वहीं दक्षिण बंगाल में दो दिनों के बाद हालात में थोड़ा सुधार होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि अगले सात दिनों तक उत्तर बंगाल में ठंड

Updated:
Cold Alert: उत्तर भारत में जनवरी तक घना कोहरा, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर भारत में जनवरी तक घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

देशभर में कड़ाके की ठंड का सितम जारी देश के उत्तरी और मध्य राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छा जाने से दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कई राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने वाला है। जनवरी तक जारी रहेगा घने कोहरे का दौर मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश,

Updated:
Delhi Weather and Cold Forecast: दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान

दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान, ठंड का बढ़ेगा असर

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम अब करवट लेने की तैयारी में है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद लगातार गिरावट आने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण

Updated: