एलटीआई माइंडट्री लिमिटेड ने अपनी कंपनी के इतिहास में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना नाम बदलने का फैसला किया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 11 फरवरी 2026 को एक प्रस्ताव पारित करके कंपनी का नाम बदलकर ‘एलटीएम लिमिटेड’ करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला एलटीआई और माइंडट्री के सफल विलय के बाद कंपनी की नई यात्रा की शुरुआत को दर्शाता है। नाम बदलने के साथ ही कंपनी ने अपनी नई ब्रांड पहचान भी पेश की है, जिसमें खुद को ‘बिजनेस क्रिएटिविटी पार्टनर’ के रूप में पेश किया गया है। कंपनी का नया नारा ‘इट्स टाइम टू