श्रावणी मेला 2026 की तैयारी ने पकड़ी रफ्तार देवघर में आयोजित राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों ने अब व्यवस्थित रूप से गति पकड़ ली है। रविवार को देवघर परिसदन के सभागार में हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस बार श्रावणी मेला पूर्णतः तकनीक-सहज, सुरक्षित और सुविधाओं से परिपूर्ण होना चाहिए।उन्होंने कहा कि अब समय है कि अस्थायी प्रबंधों से आगे बढ़ते हुए ऐसे स्थायी ढांचे तैयार किए जाएं, जो आने वाले वर्षों की भीड़ और आवश्यकताओं को सहजता से संभाल सकें। यह बैठक कई विभागों की संयुक्त उपस्थिति में हुई,