Rashtra Bharat Logo

Dev Deepawali

Yogi Adityanath Dev Deepawali Preparations

योगी आदित्यनाथ ने की देव दीपावली तैयारियों की समीक्षा, काशी को बनाया जा रहा ‘स्वच्छ, हरित और दिव्य’

वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों का योगी आदित्यनाथ ने लिया जायजा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा की। यह पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा और इसके लिए पूरे शहर में भव्य व्यवस्था की जा रही है। काशी का संदेश विश्व तक पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि देव दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, धर्म और कर्तव्य भावना का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिया कि काशी की देव दीपावली विश्व के सामने भारत की आत्मा और अध्यात्मिक चेतना का संदेश दे।

Updated: