नागपुर: धुलीवंदन उत्सव पर मदिरा की दुकानें रहेंगी बंद Nagpur administrative order festival liquor ban: नागपुर, : जिले में 3 मार्च 2026 को धुलीवंदन उत्सव–2026 बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले की सभी देशी और विदेशी मदिरा की खुदरा बिक्री की दुकानों (लाइसेंसधारक प्रतिष्ठान) को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन द्वारा यह कदम एहतियातन उठाया गया है ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो और नागरिक शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव मना सकें। 12 श्रेणियों के लाइसेंसधारकों को मिले सख्त निर्देश