डॉ. माधव चितले को राष्ट्र निर्माण पुरस्कार से सम्मान Dr. Madhav Chitale Dr. Mohan Dharia Rashtra Nirman Award Nagpur: नागपुर। विश्वविख्यात जल विशेषज्ञ डॉ. माधव चितले को इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘डॉ. मोहन धारिया राष्ट्र निर्माण पुरस्कार’ प्रदान किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक वानखेड़े के हाथों डॉ. चितले के निवास स्थान पर एक सादगीपूर्ण एवं पारिवारिक समारोह में दिया गया। वनराई फाउंडेशन के सचिव श्री निलेश खांडेकर भी इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष स्वतंत्रता सेनानी, ‘वनराई’ के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण डॉ. मोहन धारिया की जयंती पर उनकी स्मृति