Draupadi Murmu meets Pramanand Maharaj: ब्रज प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम आध्यात्मिक रंग में डूबा नजर आया। वृंदावन पहुंचकर उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की, जो इस दौरे का सबसे खास पल बन गया। राधा केली कुंज आश्रम में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच करीब 27 मिनट तक बातचीत चली। मुलाकात के अंत में आश्रम की ओर से राष्ट्रपति को प्रसाद स्वरूप दुपट्टा, माला और प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं। प्रेमानंद महाराज ने ‘राधे-राधे’ कह किया स्वागत आश्रम पहुंचने पर प्रेमानंद महाराज ने ‘राधे-राधे’ कहकर