Ramdas Soren Dead: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन नहीं रहे। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने 15 अगस्त को अंतिम सांस ली। झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।उनके निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. रामदास सोरेन के निधन की खबर सुनते ही उनके विधानसभा क्षेत्र घाटशिला के साथ-साथ पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। एक ही महीने में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के