ED Raid I-PAC: पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर केंद्र और राज्य के आमने-सामने खड़े होने की तस्वीर पेश कर रही है। राजनीतिक सलाहकार संस्था आई-पैक (I-PAC) के कोलकाता स्थित कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी ने न केवल प्रशासनिक हलकों में हलचल मचाई, बल्कि सियासी माहौल को भी अचानक गरमा दिया है। इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह सड़कों पर उतरने का फैसला किया, उसने इस पूरे घटनाक्रम को एक सामान्य जांच से आगे बढ़ाकर राजनीतिक संघर्ष का रूप दे दिया है। ममता बनर्जी ने साफ शब्दों