ED Raid I-PAC Office: पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई के कारण चर्चा के केंद्र में आ गई है। गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित सेक्टर-5 में मौजूद राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के कार्यालय पर छापेमारी की। इसके साथ ही एजेंसी की टीम ने आइ-पेक के प्रमुख प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई दिल्ली में दर्ज एक पुराने कोयला तस्करी मामले से जुड़ी बताई जा रही है. यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म