ईरान इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। देश पहले ही महंगाई, बेरोजगारी, कमजोर मुद्रा और आम लोगों के गुस्से से जूझ रहा है। ऐसे माहौल में उत्तरी ईरान के अमोल शहर में एक बड़ी डेयरी फैक्ट्री में हुआ जोरदार विस्फोट देश की चिंता को और बढ़ा गया है। यह हादसा सिर्फ एक औद्योगिक घटना नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे ईरान की मौजूदा हालात से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सोमवार को अमोल शहर में स्थित कालेह डेयरी उद्योग परिसर में अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आसपास