पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारी तेज, ममता से लेकर आयोग तक सब मैदान में पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव की आहट अब साफ सुनाई देने लगी है। चुनाव आयोग से लेकर राज्य सरकार तक, विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष तक, हर कोई अपनी-अपनी जगह मैदान में आ गया है। चुनाव की तारीख का ऐलान होने से पहले ही राज्य की सियासत इतनी गरम हो गई है कि हर दिन कोई न कोई नया विवाद सामने आ रहा है। अफसरों की सूची पर झगड़ा हो, ममता की बैठकें हों, DA का मसला हो या फिर नदिया में आंख दान