Rashtra Bharat Logo

Gangasagar Mela

Gangasagar Fire Incident: मकर संक्रांति से पहले गंगासागर में भीषण आग, झुलसी अस्थायी झोपड़ियां

गंगासागर में भीषण आग का कहर, मकर संक्रांति से पहले जली कई अस्थायी झोपड़ियां

गंगासागर में मकर संक्रांति के पावन स्नान से ठीक पहले एक बड़ी दुर्घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित गंगासागर मेला स्थल पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक भयानक आग लग गई। कपिलमुनि आश्रम के पास बनी अस्थायी झोपड़ियों में अचानक आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते कई छप्पर जलकर राख हो गए। यह घटना उस समय हुई जब पूरा इलाका घने कोहरे में डूबा हुआ था। सूखे घास-फूस और पत्तियों से बनी इन अस्थायी झोपड़ियों में आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का

Updated:
Gangasagar Mela: रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की 126 विशेष ट्रेनें, पिछले साल से 54 ज्यादा

गंगासागर मेला 2026: रेलवे ने चलाई 126 विशेष ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा ऐलान

पूर्व रेलवे के शियालदह डिवीजन ने गंगासागर मेला 2026 को लेकर श्रद्धालुओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस साल तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे ने पिछले साल की तुलना में अपनी सेवाओं में भारी बढ़ोतरी की है। शियालदह डिवीजन के DRM राजीव कुमार सक्सेना ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मेले के दिनों में ट्रेनों के समय और खास सुरक्षा इंतजाम की जानकारी दी। रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनों का संचालन रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 10 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक कई विशेष ईएमयू लोकल ट्रेनें

Updated:
Gangasagar Mela 2026: रिकॉर्ड भीड़ की तैयारी, सिंचाई मंत्री ने किया निरीक्षण

गंगासागर मेला 2026: रिकॉर्ड भीड़ की संभावना, सिंचाई मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

आगामी वर्ष 2026 का गंगासागर मेला 8 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार कुंभ मेला नहीं होने के कारण दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन को उम्मीद है कि सागर तट पर रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो सकता है। इस विशाल जनसमूह को संभालने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से अभूतपूर्व व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को राज्य के सिंचाई मंत्री मानस रंजन भुइयां सागरद्वीप का दौरा किया। उनके साथ बीडीओ कनैया कुमार राव सहित जिला प्रशासन के उच्च पदस्थ

Updated: