Goa Night Club Fire Incident: ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब अग्निकांड को आज चार दिन हो चुके हैं और इस बीच पुलिस तथा अन्य जांच एजेंसियों ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं। सबसे पहले घटनास्थल की तकनीकी जांच की गई, जिसमें स्पष्ट संकेत मिले कि सुरक्षा उपायों में भारी खामियां थीं। इसके बाद क्लब से जुड़े कई लोगों से पूछताछ हुई और कुछ गिरफ्तारियां भी की गईं। पुलिस ने क्लब के साझेदार अजय गुप्ता को हिरासत में लिया। गुप्ता ‘Birch by Romeo Lane’ का पार्टनर बताया जाता है और उसकी भूमिका इस मामले में अहम मानी जा रही है। पुलिस