सोने के दामों में गिरावट, निवेशकों में सतर्कता का माहौल देशभर में मंगलवार, 4 नवम्बर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और घरेलू मांग में कमी के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में लगभग 0.43% की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर गिरा सोना और चाँदी एमसीएक्स पर दिसंबर वायदा सोना ₹1,20,886 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया, जबकि चाँदी के दिसंबर अनुबंध ₹1,47,154 प्रति किलोग्राम तक फिसले। यह गिरावट पिछले सप्ताह के उच्चतम स्तर से लगभग ₹500 प्रति 10 ग्राम कम रही। भारत