अंबाझरी केंद्र में 60 किलोवाट सौर प्रकल्प शुरू Nagpur SLDC Ambazari rooftop solar project: नागपुर, 24 मार्च 2026। महापारेषण ने सतत ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागपुर स्थित राज्य भार प्रेषण केंद्र (SLDC), अंबाझरी में 60 किलोवाट क्षमता की आधुनिक रूफटॉप सोलर प्रणाली का उद्घाटन किया। इस परियोजना से केंद्र की ऊर्जा खपत में अक्षय ऊर्जा का हिस्सा बढ़ेगा और कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक शशांक जेवळीकर ने की। मुख्य अभियंता सतीश अणे (महापारेषण) और मुख्य अभियंता दिलीप दोडके (महावितरण) ने संयुक्त रूप से परियोजना