RCB vs SRH: क्रिकेट फैंस के लिए इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। एक बार फिर स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश और रोमांच का तूफान देखने को मिलेगा, क्योंकि इंडिया का अपना त्योहार आईपीएल 2026 का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली करेंगे ओपनिंग डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग में फिल साल्ट और विराट कोहली की जोड़ी टीम