IPL 2026 का आगाज आज: बेंगलुरु में RCB vs SRH के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

RCB vs SRH: IPL 2026 का आगाज आज RCB और SRH के मुकाबले से होगा। Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच बेंगलुरु में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी से हाई स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
विषयसूची
RCB vs SRH: क्रिकेट फैंस के लिए इंतजार की घड़ी खत्म हो चुकी है। एक बार फिर स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश और रोमांच का तूफान देखने को मिलेगा, क्योंकि इंडिया का अपना त्योहार आईपीएल 2026 का आगाज आज 28 मार्च से हो रहा है। सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विराट कोहली करेंगे ओपनिंग
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। ओपनिंग में फिल साल्ट और विराट कोहली की जोड़ी टीम को तेज शुरुआत देने की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और कप्तान पाटीदार मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे। विकेटकीपर जितेश शर्मा फिनिशर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और रोमारियो शेफर्ड टीम को संतुलन देंगे। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार अनुभव का तड़का लगाएंगे, वहीं जैकब डफी और सुयश शर्मा टीम को मजबूती देंगे।
RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन
फिल साल्ट, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा (इम्पैक्ट प्लेयर: मंगेश यादव/रसिख दार)
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में थोड़ी बदली हुई नजर आएगी, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस उपलब्ध नहीं हैं। उनकी गैरमौजूदगी में इशान किशन टीम की कमान संभालेंगे। ओपनिंग में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।
मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं लियाम लिविंगस्टोन टीम को पावर हिटिंग का विकल्प देंगे।
SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट (इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम मावी)
कुल मिलाकर, दोनों टीमों में दमदार बल्लेबाजों की मौजूदगी इस मुकाबले को और रोमांचक बना रही है। फैंस को उम्मीद है कि सीजन का पहला ही मैच धमाकेदार होगा और आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत करेगा।

