जरूर पढ़ें

Bihar Board 10th Result: काउंटडाउन शुरू, आज जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Bihar Board 10th Result: काउंटडाउन शुरू, आज जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट
Bihar Board 10th Result: काउंटडाउन शुरू, आज जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। BSEB आज मैट्रिक परिणाम जारी कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे। करीब 15 लाख स्टूडेंट्स को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

Updated:

Bihar Board 10th Result: बिहार में इन दिनों लाखों छात्रों और उनके परिवारों की नजरें सिर्फ एक खबर पर टिकी हैं, वो है मैट्रिक (10वीं) का रिजल्ट। परीक्षा खत्म हुए करीब एक महीना होने को है और अब संकेत मिल रहे हैं कि BSEB आज 10वीं का परिणाम जारी कर सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया जा चुका है, जिसमें 85.19% छात्र सफल रहे थे। अब सबकी नजरें 10वीं के नतीजों पर हैं।

शिक्षा मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। इसके तुरंत बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए रोल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि ये डिटेल्स पहले से तैयार रखें।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट:

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com
  • secondary.biharboardonline.com
  • bsebexam.com
  • matricbiharboard.com

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “Bihar Board Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट करें। स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इस साल 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। राज्यभर के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर करीब 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा का सफल आयोजन और फिर कम समय में रिजल्ट जारी करना बोर्ड की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।