जरूर पढ़ें

Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सिल्वर

Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सिल्वर
Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सिल्वर

चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हाल ही में आई तेज बढ़ोतरी के बाद अब बाजार में फिर गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों में हलचल बनी हुई है। पिछले दिनों की बड़ी गिरावट और अचानक आई तेजी के बीच बाजार फिलहाल अस्थिर नजर आ रहा है।

Updated:

Silver Price Today: चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. बीते करीब दो सप्ताह से लगातार गिरावट के बाद 24 और 25 मार्च को चांदी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन फिर वापस चांदी के भाव गिरते नजर आ रहे हैं. कल 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली वहीं आज भी गिरावट दर्ज हुई है. ताजा आकड़ों के अनुसार आज 28 मार्च को भारत में चांदी ₹239.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,39,900 है. मालूम हो यह शुरुआती आंकड़े हैं और दिनभर में कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते करीब दो सप्ताह से लगातार गिरावट के बाद चांदी 45,000 रुपये सस्ता हो गया था, लेकिन 24 और 25 मार्च को चांदी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. महज दो ही दिनों में चांदी के भाव में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. 26 मार्च को कीमत सामान्य रहे. वहीं कल वापस चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. आज फिलहाल 100 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 28 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,399 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।