जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने की कीमत में उछाल, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Price Today: सोने की कीमत में उछाल, जानिए आज का ताजा भाव
Gold Price Today: सोने की कीमत में उछाल, जानिए आज का ताजा भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हाल के दिनों में गिरावट के बाद अब बाजार में हल्की तेजी देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों को राहत मिली है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर बना हुआ है।

Updated:

Gold Price Today: सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. लगातार कई दिनों तक गिरावट के बाद अब सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है. कल शुक्रवार को सोने की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, वहीं आज भी कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 28 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,487 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,281 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,869 प्रति ग्राम है. कल के मुकाबले आज फिलहाल कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है, हालांकि दिनभर में कभी भी यह आंकड़े बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते करीब एक सप्ताह से लगातार सोने के भाव गिर रहे थे. इसी बीच 25 मार्च को सोने के भाव में अचानक तेजी देखने को मिली और कीमत में 376 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. लगातार गिरावट के बीच इस बढ़ोतरी ने निवेशकों को थोड़ी राहत दी. हालांकि इसके अगले ही दिन 26 मार्च को वापस सोने के भाव में 212 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. इसके बाद कल 27 मार्च को वापस सोने के भाव ने तेजी पकड़ी. कल 16 रुपये की बढ़ोतरी हुई, वहीं आज फिलहाल 1 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है.

विभिन्न शहरों में सोने के भाव

विभिन्न शहरों में सोने के भाव देखें तो आज 28 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,487 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,281 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,869 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट सोना (आज) 22 कैरेट सोना (आज) 18 कैरेट सोना (आज)
लखनऊ ₹14,487 ₹13,281 ₹10,869
जयपुर ₹14,487 ₹13,281 ₹10,869
दिल्ली ₹14,487 ₹13,281 ₹10,869
पटना ₹14,477 ₹13,271 ₹10,859
मुंबई ₹14,472 ₹13,266 ₹10,854
अहमदाबाद ₹14,477 ₹13,271 ₹10,859
पुणे ₹14,472 ₹13,266 ₹10,854
कोलकाता ₹14,472 ₹13,266 ₹10,854
मेरठ ₹14,487 ₹13,281 ₹10,869
लुधियाना ₹14,487 ₹13,281 ₹10,869

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।