ICSE Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों और उनके परिवारों का इंतजार अब बस कुछ ही पलों में खत्म होने वाला है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अब से कुछ ही देर में बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाला है। यहां चेक करें रिजल्ट हर साल की तरह इस बार भी लाखों स्टूडेंट्स ने ICSE और ISC परीक्षा में हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर छात्र अपना स्कोर देख सकेंगे।