Rashtra Bharat Logo

ISCE Result 2026: कुछ ही देर में जारी होगा ICSE-ISC रिजल्ट, लाखों छात्रों की धड़कनें तेज, ऐसे करें सबसे पहले चेक

ISCE Result 2026: कुछ ही देर में जारी होगा ICSE-ISC रिजल्ट, लाखों छात्रों की धड़कनें तेज, ऐसे करें सबसे पहले चेक
CBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट! सबसे पहले यहां करें चेक

CISCE आज ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ आगे की पढ़ाई, करियर और स्ट्रीम चयन को लेकर फैसले भी शुरू होंगे।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

ICSE Result 2026: देशभर के लाखों छात्रों और उनके परिवारों का इंतजार अब बस कुछ ही पलों में खत्म होने वाला है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। अब से कुछ ही देर में बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाला है।

यहां चेक करें रिजल्ट

हर साल की तरह इस बार भी लाखों स्टूडेंट्स ने ICSE और ISC परीक्षा में हिस्सा लिया था। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर छात्र अपना स्कोर देख सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना Unique ID, Index Number और Captcha Code तैयार रखना चाहिए ताकि वेबसाइट खुलते ही बिना समय गंवाए रिजल्ट देखा जा सके। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, इसलिए थोड़ी धीमी स्पीड या तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, थोड़ा धैर्य रखकर दोबारा कोशिश करें।

प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक

ICSE और ISC बोर्ड में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। अगर किसी छात्र के नंबर उम्मीद से कम आते हैं, तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि री-चेकिंग, री-इवैल्युएशन और इम्प्रूवमेंट एग्जाम जैसे विकल्प मौजूद रहते हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।