मुंगेर की राजनीति में बड़ा उलटफेर संवाद सूत्र, मुंगेर।बिहार की राजनीति एक बार फिर से नए मोड़ पर पहुंच गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुंगेर में ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है जिसने पूरे जिले की सियासी बिसात को हिला दिया है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है। इस निर्णय ने न केवल प्रशांत किशोर की रणनीति को झटका दिया है, बल्कि एनडीए गठबंधन को एक नई ऊर्जा प्रदान की है। भाजपा में शामिल होकर बदला चुनावी समीकरण शहर के एक निजी होटल में आयोजित समारोह