Jharkhand Congress Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बुधवार शाम को एक बेहद अहम राजनीतिक बैठक करने जा रहे हैं, जिसकी नजरें सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी टिकी हैं। इस बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार में शामिल मंत्री, सांसद और विधायक दल के प्रमुख नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक सिर्फ औपचारिक चर्चा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके जरिए कांग्रेस झारखंड में अपनी संगठनात्मक स्थिति, सरकार की कार्यशैली और अंदरूनी असंतोष पर गंभीर मंथन करेगी। झारखंड उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जहां कांग्रेस सत्ता में भागीदार