Karam Puja Mahotsav 2025: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन रांची महिला महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित ‘करम पूजा महोत्सव-2025’ में शामिल हुए। इस अवसर पर (Karam Puja Mahotsav 2025) मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अखरा में स्थापित करम डाली के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की तथा शीश नवाकर समस्त झारखण्डवासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। Karam Puja Mahotsav 2025: हम सभी लोग परंपरा एवं संस्कृति से बंधे हैं इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब लोग इस धरती के साथ स्थापित परंपराओं